Breaking News

विदाई समारोह का आयोजन कर दी गई विदाई


जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 

विदाई समारोह का आयोजन कर दी गई विदाई

जौनपुर। जिला सूचना कार्यालय में लेखाकार पद पर कार्यरत कंचन सिंह के 31 जुलाई 2020 को अधिवर्षता आयु पूर्ण करने के उपरान्त मंगलवार को विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी सुनील कुमार कनौजिया ने कहा कि लेखाकार कंचन सिंह ने बहुत ही कर्मठता एवं ईमानदारी से कार्य किया है। इसके लिए उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। अपने पटल का संपूर्ण ज्ञान रखने वाले कंचन सिंह ने हमेशा उच्चाधिकारियों के आदेशों का पालन करते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। उर्दू अनुवादक सह प्रधान सहायक निगार फात्मा ने कहा कि लेखाकार कंचन सिंह ने हमेशा अपना कार्य पूर्ण निष्ठा से किया है। प्रचार सहायक अवनीश यादव ने कहा कि उन्होंने हमेशा अपने अधीनस्थों को उचित मार्गदर्शन दिया। उनके मार्गदर्शन में काफी कुछ सीखने को प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सुमित कुमार सिंह, शशिकान्त यादव, अतुल शुक्ला, हरीलाल, गंगा प्रसाद चौबे, सुक्खूराम आदि ने कंचन सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।


लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments