Breaking News

एक ही परिवार में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव

समाधान न्यूज 365 #

एक ही परिवार में मिले 3 कोरोना पॉजिटिव

मछलीशहर, जौनपुर। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र की टीम ने डा. बी.एल.यादव के नेतृत्व में मछलीशहर क्षेत्र के कंटेनमेंट जोन कल्याणपुर में कोविड-19 कैम्प का आयोजन हुआ जहां कुल 50 लोगों की जांच की गयी। इसमें 10 लोगों की एन्टीजेन किट से जांच हुई जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये। इन सभी को पूर्वाचल विश्वविद्यालय में बने एल-1 हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया गया। 40 लोगों का आर.टी.पी.सी.आर. का नमूना लिया गया। टीम में मुख्य रुप से डा. भोला नाथ गुप्ता, राय साहब, रविन्द्र प्रताप सिंह, वीरेन्द्र सिंह (बी.सी.पी.एम.), आशा कार्यकर्ती गीता देवी, बबीता  व ग्राम प्रधान भुवाल चन्द्र मौजूद रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें


https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments