Breaking News

आन लाइन सुचारू शिक्षा‚ मूलभूत संसाधनों बिना संभव नहीं : डॉ देव ब्रत मिश्र




समाधान न्यूज #

नीरज कुमार श्रीवास्तव~

आन लाइन सुचारू शिक्षा‚  मूलभूत संसाधनों बिना संभव नहीं : डॉ देव ब्रत मिश्र

जौनपुर।  राष्ट्रीय पीजी कॉलेज जमुहाई जौनपुर में मंगलवार को वर्तमान परिवेश में उच्च शिक्षा में ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा की समस्या एवं समाधान विषय पर एक वर्चुअल कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह, मुख्य अतिथि डॉ देवव्रत मिश्र, डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी एवं विवेक कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन व माल्यार्पण कर किया। संगोष्ठी में नई शिक्षा नीति 2020 पर ऑनलाइन एवं डिजिटल शिक्षा पर विस्तृत रूप से चर्चा  करते हुए डॉ सत्य प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि गग्रामीणांचल क्षेत्रो में ऑनलाइन शिक्षा बेहद कमजोर साबित होगी, केवल 20 से 25% लोग ही जो शहरी क्षेत्र के हैं उन्हीं के द्वारा पढ़ाई की जा सकती है बाकी 75 से 80% ग्रामीण छात्र छात्राएं ऑनलाइन शिक्षा के माध्यम से शिक्षा से वंचित रह जाएंगे। इसलिए ऑफलाइन शिक्षा होना जरूरी है। मुख्य अतिथि तिलक धारी महाविद्यालय के डॉ देव ब्रत मिश्र ने कहा कि सरकार पहले ऑनलाइन शिक्षा के लिए मूलभूत संसाधनों की व्यवस्था करे उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करें तभी ग्रामीण अंचल में ऑनलाइन शिक्षा संभव हो सकती। अन्त में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश कुमार सिंह ने नई शिक्षा नीति पर विस्तृत चर्चा करते हुए  सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संयोजक डॉ जगदीश प्रसाद सिंह, सहसंयोजक डॉ मुरली श्याम, डॉ इंद्रजीत सिंह डॉ विजय प्रताप सिंह डॉ विनोद कुमार सिंह डॉ अमित कुमार गुप्ता डॉ नीरज दुबे डॉ ज्योति मौर्य डॉ आत्माराम तिवारी डॉ कुंवर दिलीप प्रताप सिंह डॉ सत्येंद्र कुमार यादव डॉ मनोज कुमार सिंह डॉ विवेकानंद चौबे डॉ मंजूलिका यादव डॉक्टर आदि लोग उपस्थित रहे।


नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके लाइक व सबस्क्राइब करें


https://www.samadhannews365.com/

No comments