Breaking News

किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


 

समाधान न्यूज 365#

किसानों ने तहसील में धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

मछलीशहर, जौनपुर। अखिल भारतीय किसान सभा समन्वय समिति व भारतीय किसान यूनियन द्वारा शुक्रवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। किसानों ने राष्ट्रपति को संदर्भित 6 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन उपजिलाधिकारी अंजनी सिंह को सौंपा। इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार के किसान विरोधी कानून से देश के किसानों में आक्रोश है। किसानों की राय से कानून बनाया जाय। तभी किसानों का भला होगा। मांग की गई कि किसानों की उपज का उचित समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाय। कृषि कानून वापस लिया जाय। साथ ही किसानों के फसल के उत्पाद के खरीद की गारन्टी की जाय। स्वामीनाथन कमीशन की सम्पूर्ण रिपोर्ट लागू की जाय। कृषि मंडी को सरकारी नियंत्रण में रखा जाय। श्रमिक विरोधी कानून वापस लिया जाय। धरना की अध्यक्षता कामरेड राम गोपाल सिंह व संचालन बसंत लाल ने किया। इस अवसर पर किसान नेता जय लाल सरोज, सुभाष पटेल, लालजी यादव, राजनाथ यादव, अशोक पाण्डेय, शिवशंकर, भूलन बौद्ध, बाबू राम, नेहा पटेल, नजमा, शकुन्तला आदि उपस्थित रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें


No comments