Breaking News

नाले में तब्दील हुआ सड़क मार्ग, खुली पालिका की कलई


 

समाधान न्यूज 365#

नाले में तब्दील हुआ सड़क मार्ग, खुली पालिका की कलई

चौकियां, जौनपुर। मां शीतला चौकियां धाम क्षेत्र के देवचंदपुर में स्थित शीतला माता मन्दिर मार्ग ने महज कुछ समय की बारिश में ही नगर पालिका की सफाई व्यस्था की पोल खोल दी। बुधवार के हुई बारिश के चलते सड़कों पर लबालब पानी भर गया। बारिश होने के बाद राहगीरों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत क्षेत्रीय लोगों ने बताया कि बड़े नाले की सफाई पानी की निकासी व्यस्था न होने व जाम के कारण आज सड़क पर पानी जमा हो जाता है। इसी कारण से आज महज कुछ ही समय हुई से सड़कें नाले के रुप में तब्दील हो गई। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका व जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया है।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें


https://www.instagram.com/srivastava9740/


No comments