Breaking News

स्वास्थ्य केन्द्र डोभी को कायाकल्प अवार्ड में मिला प्रदेश भर में छठां स्थान


 

समाधान न्यूज 365#

स्वास्थ्य केन्द्र डोभी को कायाकल्प अवार्ड में मिला प्रदेश भर में छठां स्थान
डोभी, जौनपुर। अपनी व्यवस्था एवं खूबसूरती के लिए पूरे जनपद में पहला स्थान रखने वाली डोभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के सम्मान में एक और ताज जुड़ गया। स्वास्थ्य केन्द्र को कायाकल्प अवार्ड योजना के अंतर्गत वर्ष 2018-19 में 89.2 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश में छठां स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारियों व अधिकारियों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा प्रशस्ति पत्र एवं शील्ड देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान कुल 37 कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डीपीएम सत्यव्रत त्रिपाठी, चिकित्सा अधीक्षक डा. एसके वर्मा, बड़े बाबू मनोज सिंह, डा. अशोक सोनकर, प्रिंस मोदी, मोहम्मद इस्लाम, मेवा लाल, कैलाश राम, पंकज कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://www.instagram.com/srivastava9740/

No comments