Breaking News

देवेश अध्यक्ष व हसनैन कमर बने सचिव



SAMDHANNEWS365#NIRAJ CHITRAVANSHI 

देवेश अध्यक्ष व हसनैन कमर बने सचिव

लायंस क्लब गोमती का चुनाव सम्पन्न
    जौनपुर। लायन्स क्लब गोमती के नये सत्र 2022-23 के लिये चुनाव-चयन प्रक्रिया पूर्व अध्यक्ष अशोक गुप्ता के ओलन्दगंज स्थित कार्यालय पर चुनावी सभाध्यक्ष धीरज गुप्ता की अध्यक्षता एवं चुनाव अधिकारी निवर्तमान अध्यक्ष प्रतिमा गुप्ता के दिशा-निर्देश में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से देवेश गुप्ता को अध्यक्ष, सैय्यद हसनैन कमर दीपू को सचिव एवं डा. राजेश मौर्या को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इसी क्रम में महिला शाखा के लिये अध्यक्ष निधि गुप्ता, सचिव तसनीम फात्मा व कोषाध्यक्ष पद पर डा. रश्मि मौर्या का चयन किया गया। चार्टर अध्यक्ष डा. जीसी सिंह ने नई टीम को शुभकामनाएं दी। पूर्व मण्डल कोषाध्यक्ष मनीष गुप्ता ने कहा कि नई चयनित टीम ऊर्जा से ओत-प्रोत है। इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने चयनित नई टीम का माल्यार्पण कर स्वागत व उत्साहवर्धन किया। नव चयनित अध्यक्ष देवेश गुप्ता ने कहा कि जो रास्ता अध्यक्ष धीरज ने दिखाया है उस पर चलकर आप सभी के सहयोग व सुझाव से लायंस क्लब गोमती को नई ऊंचाई पर ले जाने का सार्थक प्रयास करूंगा। अध्यक्षीय उद्बोधन में धीरज ने सभी नव चयनित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। संचालन सचिव गौरव श्रीवास्तव ने किया। आभार कोषाध्यक्ष शिवशंकर साहनी ने व्यक्त किया। इस अवसर पर डा. सुलोचना सिंह, बीरेन्द्र सिंह, धनंजय पाठक, अरूणा गुप्ता, अनिल अग्रहरि, शशिलता, अनिल पाण्डेय, अरूणा पाण्डेय, सुनील आदि उपस्थित रहे।

No comments