JCI जौनपुर चेतना द्वारा लोहडी एवं मकर संक्रात का संस्कृत उत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
जौनपुर । JCI जौनपुर चेतना द्वारा भारतीय संस्कृति के दो प्रमुख पर्व लोहडी एव मकर संक्रति को संयुक्त रूप से अत्यन्त हर्षोल्लास एव पांरपरिक गरिमा के साथ मंगलम लॉन कलेक्टरी तिराहा पर सायंकाल दिनांक 13 जनवरी 2026 को मनाया गया। संस्था अध्यक्ष जे एफ एम सरला माहेश्वरी जी ने बताया यह दिन सूर्य के दक्षिण से उतर की ओर (उत्तरायण) यात्रा की शुरुआत का प्रतीक है, सचिव वंशिका सिंह द्वारा कार्यक्रम की शुरुआत लोहड़ी अग्नि प्रज्वलन के साथ की, यहा कोषाध्यक्ष जे. सी ज्ञानश्वेरी गुप्ता द्वारा सदस्यो को परंपरानुसार तिल, मूंगफली, रेवडी एव पॉपकॉर्न अर्पित कर सुख समृद्धि की कामना को, इसके पश्चात संस्था पदाधिकारियो द्वारा बताया गया कि यह पर्व सकरात्मकता, नई ऊर्जा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है, इस दिन दान, तपस्या गंगा स्नान उत्तम स्वास्थ लम्बी आयु का प्रतीकात्मक त्योहार है जिसे अलग-अलग क्षेत्र मे अलग-अलग नामो से मनाया जाता है जिसमे पतंग बाजी और दान का विशेष महत्व है। सदस्यों द्वारा पारंपरिक गीत-संगीत एव उत्सवपूर्ण वातावरण के समाज को एकता, सहयोग, एवं सकारात्मक ऊपी और सोच को बढ़ावा दिया ग...