देशभक्ति भाव से सराबोर 77वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह मनाया गया
एस एस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर जौनपुर में 77वाँ गणतन्त्र दिवस समारोह का हुआ भव्य आयोजन।
जौनपुर । एस एस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर जौनपुर में मानाया गया 77वाँ गणतन्त्र दिवस का कार्यक्रम। सबसे पहले स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह, डाॅ नम्रता सिंह,शिक्षा निदेशक आलोक यादव, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह एवं विशिष्ट अतिथि श्री जगदीश सिंह ने ध्वजा रोहण किया। इसके बाद शिक्षको ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। स्कूल निदेशक, शिक्षा निदेशक और प्रधानाचार्या ने बाबू जी और माँ सरस्वती प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्जवलित किया। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम और देशभक्ति झाकियाँ प्रस्तुत की। स्कूल निदेशक विश्वतोष नारायण सिंह ने गणतन्त्र दिवस के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारीयाँ दीं और सभी छात्रों और अभिभावको को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं । इस अवसर पर वार्षिक खेल दिवस समारोह का आयोजन किया गया।
जिसमें 100 मी0 रेस, 200 मी0 रेस, रिले रेस, टैग ऑफ वार प्रतियोगता का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लू हाउस, येलो हाउस ग्रीन हाउस, रेड हाउस के छात्रों ने भाग लिया जिसमें ब्लू हाउस की टीम विजयी रही और रेड हाउस को दूसरे स्थान पर और येलो हाउस को तीसरे स्थान पर विजयी घोषित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने सभी प्रतिभागी छात्रो को मेडल और ट्राफी प्रदान किया। मुख्य अतिथि ने इस अवसर पर छात्रों का उत्साह वर्धन किया। अन्त में प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा सिंह ने सभी छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर सभी शिक्षक गण मौजूद रहे। इसके बाद मिष्ठान वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।


Comments
Post a Comment