Breaking News

विद्युत विभाग ने अभियान चलाकर वसूला पौने 3 लाख रूपया

Image result for विद्‍युतविद्युत विभाग ने अभियान चलाकर वसूला पौने 3 लाख रूपया
जौनपुर। विद्युत विभाग की टीम ने शाहगंज नगर में वसूली अभियान चलाकर बकायेदारों से 2 लाख 75 हजार रूपये की वसूली किया। इस दौरान 18 बड़े बकायेदारों के कनेक्शन भी काटे गये। विद्युत उपखण्ड अधिकारी रोशन जमीर के नेतृत्व में अवर अभियंता महेन्द्र प्रजापति, भानु प्रताप सिंह, मुन्ना सिंह ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बकाया वसूली अभियान चलाया। अभियान के दौरान बकाये रकम की वसूली की गयी। साथ ही 18 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गये। वहीं दूसरी ओर अभियान से बकायेदारों में हड़कम्प मच गया। इस दौरान एसडीओ ने बकायेदारों से विद्युत बकाये को तत्काल जमा करने की अपील किया। साथ ही कहा कि बकाया न जमा करने वालों का कनेक्शन काट दिया जायेगा। साथ ही अवैध रूप से पुनः विद्युत उपभोग करने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जायेगा।

No comments