पूर्व जिलाध्यक्ष ने रूद्राक्ष के निधन पर हियुवा ने जताया शोक
पूर्व जिलाध्यक्ष ने रूद्राक्ष के निधन पर हियुवा ने जताया शोक
जौनपुर। हिन्दू युवा वाहिनी बदलापुर के कार्यकर्ताओं ने ब्लाक अध्यक्ष महेन्द्र सेठ की अध्यक्षता में बदलापुर क्षेत्र के पंचधाम मन्दिर पर शोकसभा किया। इस मौके पर हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व जिलाध्यक्ष विशाल अग्रहरी रूद्राक्ष की वाराणसी से लौटते समय सड़क दुर्घटना में हुई मौत पर दुख व्यक्त करते हुये श्रद्धांजलि अर्पित किया। तत्पश्चात् हिन्दू युवा वाहिनी के जिला मंत्री कुलदीप सिंह ने कहा कि हिन्दुत्व के लिये हमेशा समर्पित रहने वाले, हर धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले, सरल-सहज व मृदुभाषी श्री अग्रहरी अपने कार्यों व व्यवहार के कारण ख्यातिप्राप्त करके सभी के हृदय में अपना जगह बना लिया था। इसी क्रम में उक्त दुर्घटना में घायल हिन्दू युवा वाहिनी के पूर्व नगर अध्यक्ष प्रिन्स जायसवाल के स्वास्थ्य लाभ के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया गया। शोकसभा में अमृतेश शर्मा, विरेन्द्र गुप्ता, अतुल शुक्ला, दिनेश गुप्ता, राहुल मौर्य, विकास गुप्ता, प्रमोद शर्मा, संजय उपाध्याय, रामकृष्ण सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments