सेवानिवृत होमगार्ड सभापति को साथियों ने दी विदाई
सेवानिवृत होमगार्ड सभापति को साथियों ने दी विदाई
जौनपुर। होमगार्ड्स कम्पनी सुइथाकला के सौजन्य से कम्पनी अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में सेवानिवृत्त होमगार्ड्स के जवान सभापति पाण्डेय को भावभीनी विदाई दी गयी। सरपतहां थाने पर तैनात होमगार्ड्स कर्मियों ने श्री पाण्डेय को श्रीरामचरितमानस, छाता, टार्च, मिष्ठान आदि देकर सम्मानित किया। विदाई के इस पल में होमगार्ड्स के जवान भावुक दिखे। इस मौके पर बी.ओ. प्रेमचन्द्र सिंह ने कहा कि सेवा परमो धर्मः का पालन करने वाला ही सम्मान का पात्र बनता है। कम्पनी कमाण्डर जगदम्बा प्रसाद तिवारी, पी.सी. आनन्द प्रकाश तिवारी व प्रवीण सेन उपाध्याय ने संयुक्त रूप से श्री पाण्डेय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अन्त में मीडिया प्रभारी प्रेमनाथ शुक्ला ने सभी के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर प्रेमचन्द बिन्द, बलराम वर्मा, राजेन्द्र प्रसाद सिंह, लीलू सिंह, सूर्यकान्त तिवारी, दयाराम गुप्ता, राममूर्ति वर्मा, संजय सिंह, बिजेन्द्र तिवारी, केशव प्रसाद यादव, हरिवंश सिंह, अर्जुन पाण्डेय, अशोक यादव, उमाकान्त पाण्डेय, कृष्ण कुमार सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
No comments