Breaking News

अराजक तत्वों ने तोड़ी विद्यालय की दीवार

अराजक तत्वों ने तोड़ी विद्यालय की दीवार
जौनपुर। 
महाराजगंज थाना क्षेत्र के फत्तूपुर ग्रामसभा में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय की दीवार को कुछ शरारती तत्वों ने कई जगह से क्षतिग्रस्त कर दिया। दीवार गिरने की जानकारी सुबह ग्रामीणों को हुई तो उन्होंने ग्राम प्रधान को अवगत कराया। ग्राम प्रधान ने अराजक तत्वों के खिलाफ महाराजगंज थाने में लिखित तहरीर दे दी है जिस पर पुलिस उनकी खोजबीन शुरू कर दी है।

No comments