#Chairman Geeta Jaiswal administers did plantation in Government Women's College
#Chairman Geeta Jaiswal administers did plantation in Government Women's College /
Jaunpur New:
Jaunpur New:
President of Shahganj Municipality in Government Women's College, Geeta Jaiswal along with the college family planted saplings on the campus. Thereafter, the discussion was held under the chairmanship of Principal Dr. Nur Talat, where as Chief Guest Mr. Geeta Jaiswal expressed deep concern for environmental degradation due to forest cut.Simultaneously, if we have to save humanity then we have to plant more trees. In this order, the special guest chairman and BJP leader Pradeep Jaiswal said that while showing love towards all nature, you plant more and more plantations. Simultaneously, make an invaluable contribution to keeping the environment green. On this occasion, Manoj Pandey, Sunil Aggarri, Pro. Sanjay Verma, Prof. Akhilesh Kumar, Dr. Sandeep Yadav, Prof. Avinash Yadav, Prof. Om Prakash Verma, Dr. Sarvjit Singh, Dr. Pooja Gupta, Om Prakash Mishra, Ratnesh, Suresh, Santosh etc. were present. In the end, the college's Principal Dr. Noor Talat expressed gratitude to everyone.
चेयरमैन गीता जायसवाल ने राजकीय महिला कालेज में किया पौधरोपण
जौनपुर। राजकीय महिला महाविद्यालय में शाहगंज नगर पालिका की अध्यक्ष गीता जायसवाल ने महाविद्यालय परिवार के साथ परिसर में पौधरोपण किया। तदुपरांत प्राचार्या डा. नूर तलअत की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी हुआ जहां बतौर मुख्य अतिथि चेयरमैन गीता जायसवाल ने वनों के कटान से होने वाले पर्यावरण असुंतलन के प्रति गहरी चिंता व्यक्त किया। साथ ही कहा कि यदि मानवता को बचाना है तो हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने होंगे। इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि चेयरमैन प्रतिनिधि व भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने कहा कि आप सब प्रकृति के प्रति प्रेम दिखाते हुये अधिक से अधिक पौधरोपण करें। साथ ही पर्यावरण को हरा-भरा बनाये रखने में अपना अमूल्य योगदान करें। इस अवसर पर मनोज पाण्डेय, सुनील अग्रहरि, प्रो. संजय वर्मा, प्रो. अखिलेश कुमार, डा. संदीप यादव, प्रो. अविनाश यादव, प्रो. ओम प्रकाश वर्मा, डा. सर्वजीत सिंह, डा. पूजा गुप्ता, ओम प्रकाश मिश्रा, रत्नेश, सुरेश, संतोष आदि उपस्थित रहे। अन्त में महाविद्यालय की प्राचार्या डा. नूर तलअत ने सभी के प्रति आभार जताया।
No comments