कुम्भकार समाज ने छोटे लाल व बलवंती देवी को दी श्रद्धांजलि
# कुम्भकार समाज ने छोटे लाल व बलवंती देवी को दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। नगर के मुरादगंज स्थित संतराम सुभीख प्रजापति धर्मशाला में अखिल प्रजापति कुम्भकार समाज ने नगर के हुसेनाबाद निवासी समाजसेवी छोटे लाल प्रजापति व जफराबाद क्षेत्र के अहमदपुर निवासिनी बलवंती प्रजापति के निधन पर शोकसभा किया। इस मौके पर प्रदेश महासचिव महेन्द्र प्रजापति व उत्तर प्रदेशीय प्रजापति महासभा के जिला सचिव मोहन लाल प्रजापति संयुक्त रूप से दिवंगत आत्माओं के जीवन पर प्रकाश डाला। साथ ही बताया कि स्व. छोटे लाल प्रजापति एवं भारतीय प्रजापति शीर्षक सुधारक संत राम सुभीख प्रजापति के कहने पर नाम के आगे से आर्य शब्द हटाकर प्रजापति लिखने लगे। बता दें कि बलवंती देवी प्रजापति महासभा के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रजापति एडवोकेट की माता थीं। शोकसभा की अध्यक्षता श्री हनुमान जी जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाचार्य महेन्द्र प्रजापति व संचालन कुम्भकार समाज के जिला उपाध्यक्ष संजय प्रजापति ने किया। शोकसभा में रामभजन प्रजापति, वंशराज प्रजापति, संदीप प्रजापति, सुजीत प्रजापति, शंकर प्रजापति, आदर्श प्रजापति, चन्दन प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।
No comments