Breaking News

पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने चौकियां में टेका मत्था

# पूर्व केन्द्रीय मंत्री व पूर्व राष्ट्रीय सचिव ने चौकियां में टेका मत्था
जौनपुर। पूर्व केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ला राज्यसभा सदस्य और भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव विनोद पाण्डेय एमएलसी ने शुक्रवार को पूर्वांचल की सिद्धपीठ मां शीतला चौकियां धाम में मत्था टेककर दर्शन-पूजन किया। दर्शनोपरांत नेताद्वय ने कहा कि माता शीतला का दर्शन करके वे धन्य हो गये। माता रानी सबका कल्याण करें, यही कामना है। चौकियां धाम का देश के तीर्थस्थल में एक सिद्धपीठ स्थान है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य भाजपा काशी क्षेत्र राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया एडवोकेट, जिला महामंत्री नीरज गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी अभय राय सहित अन्य लोग मौजूद रहे। वहीं शीतला माता चौकियां धाम पहुंचने पर उपरोक्त नेताआंे का जोरदार स्वागत हुआ। स्वागत करने वालों में विकास पण्डा, महेन्द्र गुप्ता, काशी माली, दिनेश गिरी, आशीष माली, धीस माली, मुन्नू माली, राजकुमार गुप्ता आदि रहे।

No comments