पूर्व सांसद कमला सिंह की मनाया गया जन्मदिन

जौनपुर। पूर्व सांसद कमला प्रसाद सिंह का जन्मदिन मनाया गया जिसके परिप्रेक्ष्य में बदलापुर क्षेत्र के घनश्यामपुर स्थित डिग्री कालेज में संगोष्ठी हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं को फल, कपड़े, मिठाई आदि का वितरण किया गया। स्व. सिंह के पुत्र एवं कालेज के प्रबंधक विनय सिंह ने कहा कि बदलापुर तहसील के शाहपुर गांव में 10 अक्टूबर 1934 में श्री सिंह का जन्म हुआ था। साथ ही उपस्थित अन्य वक्ताओं ने श्री सिंह के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर भारतीय सद्भावना एकता मिशन के प्रदेश महासचिव गौरव सिंह, भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन के अध्यक्ष शिखर द्विवेदी, सार्दुल सिंह, विवेक यादव, विपिन वर्मा, महेन्द्र यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य एवं संचालन वीरेन्द्र तिवारी, जय प्रकाश सिंह, जैनेन्द्र ने संयुक्त रूप से किया।
No comments