Breaking News

दिव्यांग बच्चों ने लगायी प्रदर्शनी, लोगों ने की खरीददारी

# दिव्यांग बच्चों ने लगायी प्रदर्शनी, लोगों ने की खरीददारी
जौनपुर। रचना विशेष विद्यालय के दिव्यांग बच्चों द्वारा दीपावली पर्व के बाबत बनायी गयी सामग्रियों की प्रदर्शनी लगायी गयी जिसका उद्घाटन जिला दिव्यांग जन सशक्तिकरण अधिकारी सुरेश मौर्य ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात् उन्होंने बच्चों द्वारा बनायी गयी आकर्षक रंगों से सजायी गयी दियली, मोमबत्ती, कलश आदि को क्रय किया जहां अन्य लोगों ने भी खरीददारी की। प्रदर्शनी में लायंस क्लब सूरज ने अपनी सहभागिता निभायी। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त स्टाफ मौजूद रहे। अन्त में विद्यालय के प्रबन्धक नसीम अख्तर ने सभी के प्रति आभार ज्ञापित किया।

No comments