Breaking News

सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव 29 दिसम्बर को

# सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव 29 दिसम्बर को
    जौनपुर। भगवान कार्तवीर्य श्री राज राजेश्वर सहस्त्रबाहु अर्जुन जयंती महोत्सव 29 दिसम्बर दिन रविवार को प्रातः 11 बजे से सुनिश्चित है जो नगर के रूहट्टा स्थित शाश्वत वाटिका में होगा। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रवीन्द्र जायसवाल स्टाम्प व न्यायालय शुल्क व पंजीयन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार हैं तथा अति विशिष्ट अतिथि अटल गुप्ता तमिलनाडू राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं रीता जायसवाल प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा हैं। उक्त आयोजन जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के बैनर तले होगा। इस आशय की जानकारी समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।

No comments