Breaking News

सपाजनों ने कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया याद

# सपाजनों ने कर्मयोगी जननायक कर्पूरी ठाकुर को किया याद
कर्पूरी ठाकुर बिहार के नहीं, पूरे देश के नेता थेः राजनाथ यादव
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर कर्मयोगी जननायक स्व. कर्पूरी ठाकुर का जन्मदिवस निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में मना जहां उन्होंने कहा कि वे ऐसे महान नेता थे जिनको कर्मयोगी जननायक कहा गया। वे देश के पहले अति पिछड़े मुख्यमंत्री हुये जिन्होंने पूरा जीवन शोषित एवं वंचित की लड़ाई लड़ते रहे। गरीबी होने के बाद भी वे अपनी शिक्षा पूर्ण किये। साथ ही आजादी की लड़ाई में वे कई बार जेल गये लेकिन जब देश आजाद हुआ जो वास्तविक आजादी के लिये उनको लड़ना पड़ा। श्री यादव ने बताया कि कर्पूरी ठाकुर को देश समानता की भी आजादी चाहिये थी, इसलिये आजादी के बाद भी आजादी के लिये लड़ाई शुरू किये। पहली बार वे वर्ष 1952 में विधायक चुने गये जिसके बाद भी लड़ाई जारी रही। वे उपमुख्यमंत्री हुये और दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष राजनाथ यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर बिहार के नहीं, बल्कि पूरे देश के नेता थे। जिस तरह उनका जीवन संघर्ष के कोख से जन्म लिया है, उस समय जहां कुछ जातियों का ही बोलबाला था, वहीं कर्पूरी ठाकुर ने अति पिछड़ा समाज में जन्म लेने के बाद भी कितने यातनाएं व जलालत झेलने के बाद भी से कभी भी झूके नहीं। इस अवसर पर यशवंता यादव, निवर्तमान जिला प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राजन यादव, डा. लक्ष्मीकान्त यादव, निवर्तमान जिला सचिव नन्द लाल यादव, राकेश यादव, शिवजीत यादव, डा. ईश्वर लाल यादव, आरिफ हबीब, विकास यादव, प्रिंसू यादव, रिजवान हैदर, लाल बहादुर यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हिसामुद्दीन शाह ने किया।

No comments