Breaking News

प्रधान ने अपने खर्च से बनवाया भव्य द्वार, विधायक ने किया लोकार्पण

# प्रधान ने अपने खर्च से बनवाया भव्य द्वार, विधायक ने किया लोकार्पण
जौनपुर। धर्मापुर क्षेत्र के कलन्दरपुर गांव के नवनिर्मित भव्य मुख्य द्वार का क्षेत्रीय विधायक डा. हरेन्द्र सिंह ने लोकार्पण किया जहां उनके अलावा मौजूद ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान द्वारा किये गये इस कार्य की सराहना किया। बता दें कि ग्राम प्रधान मनोज मौर्य ने स्वयं के खर्चे से अपने गांव के लिये मुख्य द्वार बनवाया जिस पर अशोक चक्र व बीच में तिरंगा लहरा रहा है। यह अपने आपमें एक अलग छटा बिखेर रहा है। इस द्वार का लोकार्पण क्षेत्रीय विधायक डा. ने ग्रामवासियों की मौजूदगी में गणतंत्र दिवस के दिन फीता काटकर किया। साथ ही कहा कि ग्राम प्रधान मनोज मौर्य ने अपने निजी धन से इस भव्य द्वार को बनवाकर ग्रामीणों के लिये एक संदेश दिया। वहीं ग्राम प्रधान श्री मौर्य ने बताया कि इस द्वार को बनवाने के लिये हमें ग्रामीणों ने कई बार कहा था। इसके लिये मैंने स्वयं 2 लाख 10 हजार रूपये खर्च करके इस द्वार को बनवाया है। इस अवसर पर पूर्व सीएमओ डा. राम अवध यादव, जिला पंचायत सदस्य सुखराम बिन्द, ग्राम विकास अधिकारी प्रमोद सिंह, धीरज मिश्र, अमलेश मौर्य, राम आसरे मौर्य, संगीत मिश्र, कुलजीत मौर्य, रमेश यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। अन्त में ग्राम प्रधान मनोज मौर्य ने सभी के प्रति आभार जताया।

No comments