Breaking News

वीरभानपुर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को दी गयी जानकारी



वीरभानपुर में शिविर लगाकर ग्रामीणों को दी गयी जानकारी
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह के निर्देशानुसार बदलापुर विकास खण्ड क्षेत्र के ग्रामसभा वीरभानपुर में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इस मौके पर वृद्धावस्था, विधवा, दिव्याग पेंशन सहित मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की जानकारी दी गयी। सहज जनसेवा केन्द्र वीरभानपुर के संचालक विनय यादव द्वारा प्राइमरी पाठशाला वीरभानपुर में आयोजित शिविर में उपस्थित लोगों को राज्य एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर ग्राम प्रधान उषा देवी, प्रतिनिधि विरेन्द्र प्रजापति, राम मूरत यादव, लक्ष्मीकान्त तिवारी, नरेन्द्र बहादुर सिंह, सुरेश सिंह, ओम प्रकाश प्रजापति, विनोद गुप्ता प्रधानाध्यापक, महंथ लाल यादव, राजाराम विश्वकर्मा, सदानन्द चौहान, चन्द्रभान यादव, प्रमिला यादव, नरसिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments