Breaking News

जरूरतमन्दों सेवा करना पुनीत का कार्य हैः गीता जायसवाल

# जरूरतमन्दों सेवा करना पुनीत का कार्य हैः गीता जायसवाल
जेसीआई शाहगंज शक्ति ने गरीबों मंे बांटे कम्बल
जौनपुर। जेसीआई शाहगंज शक्ति ने अध्यक्ष रीता जायसवाल के नेतृत्व में रसूलपुर, अखनसराय सहित अन्य क्षेत्रों में चिन्हित पात्रों को कम्बल वितरित किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष व संस्था की पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल रहीं। इस मौके पर उन्होंने कहा कि जरूरतमन्दों सेवा करना पुनीत का कार्य है। आपके इस कार्य की जितनी भी तारीफ की जाय, कम है। संस्थाध्यक्ष रीता जायसवाल ने बताया कि हमारी संस्था ने ठण्ड के मौसम शुरूआत दौर से ही जरूरतमन्दों को चिन्हित कर कम्बल बाट रही है जो सिलसिला चलता रहेगा। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम संयोजक पूनम जायसवाल ने किया। अन्त में सचिव एकता नीलम ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष संगीता जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष गीता जायसवाल मुन्नी, मेघना वर्मा, अनुपमा अग्रहरि, संगीता जायसवाल, शकुन्तला देवी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments