Breaking News

सन्त निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 23 को

# सन्त निरंकारी मिशन का स्वच्छता अभियान कार्यक्रम 23 को
जौनपुर। सन्त निरंकारी मिशन 23 फरवरी दिन रविवार को देश भर में एक स्वच्छता अभियान का आयोजन करेगा। इस दौरान विभिन्न स्थानों के अतिरिक्त 1166 सरकारी अस्पतालों की सफाई की जायेगी। यह अभियान देश के अतिरिक्त दूर-देशों में भी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की 66वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित है। इस आशय की जानकारी मिशन के मीडिया सहायक उदय नारायण जायसवाल ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने आगे बताया कि सन्त निरंकारी चैरिटेबल फाउण्डेशन के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम के अन्तर्गत उक्त तिथि को सुबह 8 से 12 बजे तक सफाई अभियान चलेगा। साथ ही पौधरोपण के साथ सत्संग भवनों की सफाई की जायेगी। श्री जायसवाल ने बताया कि इसके अलावा तमाम सार्वजनिक स्थानों की सफाई के अतिरिक्त अस्पतालों, रेलवे स्टेशनों, पुरातन स्मारकों, नदियों के तटों इत्यादि पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

No comments