Breaking News

सरदार सेना ने लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को किया याद

# सरदार सेना ने लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा को किया याद
उनके विचारधारा पर काम करने की आवश्यकता हैः अरविन्द पटेल
जौनपुर। सिरकोनी क्षेत्र के कजगांव बाजार में भारत लेनिन बाबू जगदेव प्रसाद कुशवाहा की सरदार सेना द्वारा जयन्ती मनायी गयी जहां जिलाध्यक्ष अरविन्द पटेल ने कहा कि श्री कुशवाहा ऐसे महापुरूष थे जिन्होंने समाज व देश के विकास के लिये तमाम कुरीतियों का सामना करते हुये देशवासियों के विकास हेतु तमाम लड़ाइयां लड़ने का कार्य किया है। वह ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने रूस के महान मजदूरों के नेता लेनिन थे जो पूरे विश्व में प्रसिद्ध हैं। श्री पटेल ने कहा कि भारत के शोषित वर्ग के लिये अपनी जान न्योछावर करने वाले श्री कुशवाहा के विचारों का आज भी लोहा माना जाता है। बिहार में जन्मे बाबू जी आज पूरे देश में भारत के लेनिन नाम से जाने जाते हैं। उनके द्वारा बनाये गये नारे आज भी प्रचलित हैं। बिहार में कांग्रेस की तानाशाही सरकार में उनके नारों से लोगों में एक नया जोश उत्पन्न होता था। इसी क्रम में आरसी पटेल, लाल प्रताप यादव, छोटे लाल गौतम सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त करते हुये उनके जीवन पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर राजमन पटेल, मनोज मौर्य, डा. राधेश्याम, मुन्ना लाल, त्रिलोकी पटेल, सुबाष मौर्य, अशोक विश्वकर्मा, प्रभु राजभर, दिनेश हलुवाई, मनोज पटेल, संकल्प, वृजेन्द्र पटेल, मोनू गुप्ता, ऋषिकेश गौतम, शिव यादव, प्रवेश पटेल, शाह आलम अन्सारी, नौशाद, राजेश पाल, भरत लाल सोनी, देवेन्द्र पटेल, अहकू गौड़ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments