Breaking News

दिल्ली में आप की प्रचण्ड बहुमत से भाजपा घबराईः राज त्रिपाठी

# दिल्ली में आप की प्रचण्ड बहुमत से भाजपा घबराईः राज त्रिपाठी
जौनपुर। देश की राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी की जबरदस्त जीत के बाद भाजपा घबरा गयी है। उक्त बातें पार्टी के युवा नेता राज त्रिपाठी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के चुनाव में आप के प्रचण्ड बहुमत हासिल करने के बाद अब विपक्षी दिल्ली वालों को मुफ्तखोर कह रहे हैं। सच तो यह है कि दिल्ली में तमाम फ्री सेवाओं व योजनाओं के बावजूद पिछले 5 साल में आप के शासन में दिल्ली सरकार का खजाना मजबूत रहा है। इतना ही नहीं, जीडीपी के लिहाज से दिल्ली प्रदेश के बढ़ने वाले राज्यों में से चुना गया है। श्री त्रिपाठी ने आगे कहा कि दिल्ली की जनता ने गाय, गोबर, श्मशान, कब्रिस्तान, मंदिर, मस्जिद, हिन्दू, मुस्लिम के नाम पर न वोट देकर स्वास्थ्य, बिजली, पानी, सड़क, महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर दिया है। वहीं उत्तर प्रदेश की जनता भी दिल्ली के लगातार तीसरी बार मुख्यमंत्री बने अरविन्द केजरीवाल के कामों से खुश नजर आ रही है।

No comments