Breaking News

पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित


# पूर्व माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान प्रदर्शनी आयोजित
जौनपुर। करंजाकला क्षेत्र के अभिनव पूर्व माध्यमिक विद्यालय चौकी धरसन्द में बच्चों व अध्यापकों ने विज्ञान दिवस का आयोजन किया। इस मौके पर बच्चों ने विज्ञान के विभिन्न मॉडल बनाया जहां विज्ञान से सम्बन्धित विभिन्न पोस्टर एवं सामग्री भी प्रस्तुत किया। सहायक अध्यापक केके शुक्ला के नेतृत्व में विद्यालय के बच्चों ने प्रदर्शनी में उपस्थित अभिभावकों को विज्ञान से सम्बन्धित मॉडल दिखाया जिसे देखकर उपस्थित लोग अभिभूत हो गये। अन्त में प्रधानाध्यापक साहब लाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अनिल यादव, सुदामा यादव, अनिल मिश्रा, आलोक त्रिपाठी, विजय गुप्ता सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments