Breaking News

डा. देवव्रत इन्नोवेटिव एनवायरमेंटलिस्ट अवार्ड से सम्मानित

# डा. देवव्रत इन्नोवेटिव एनवायरमेंटलिस्ट लिस्ट अवार्ड से सम्मानित
जौनपुर। नगर के टीडीपीजी कालेज के शिक्षक डा. देवव्रत मिश्र को इलाहाबाद केन्द्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज में आयोजित कार्यक्रम में इन्नोवेटिव एनवायरमेंटलिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बता दें कि उक्त विवि में षष्ठम अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठी पर्यावरण एवं परिस्थितिकी 2020 विषय पर तीन दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। यह आयोजन विवि के वनस्पति एवं पर्यावरण विज्ञान में इण्टरनेशनल फाउण्डेशन फार एनवायरनमेंट एण्ड इकोलॉजी कोलकाता, भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली एवं एशियन बायोलॉजिकल रिसर्च फाउण्डेशन प्रयागराज के संयुक्त तत्वावधान में हुआ। संगोष्ठी के प्रथम दिन देश-विदेश तमाम वैज्ञानिकों का व्याख्यान हुआ जहां नगर के टीडीपीजी कालेज के प्राणि विज्ञान के सहायक प्रोफेसर डा. देवव्रत मिश्रा ने भारत में सूक्ष्म जीवों से खाद्य को सुरक्षा एवं संरक्षण विषय पर व्याख्यान दिया। तत्पश्चात् देश के प्रधानमंत्री के वैज्ञानिक सलाहकार प्रो. चन्दर मोहन, प्रो. एचपी शर्मा कुलपति एवं प्रो. त्रिदिब बंदोपाध्याय ने डा. देवव्रत मिश्र को इन्नोवेटिव एनवायरमेंटलिस्ट अवार्ड 2019 से सम्मानित किया। इसकी जानकारी होने परजनपद के शिक्षा जगत सहित उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गयी तथा सभी ने उन्हें बधाई दिया। बता दें कि इसके पहले भी डा. मिश्र ने तमाम राष्ट्रीय एवं अन्तरराष्ट्रीय संगोष्ठियों में पर्यावरण एवं फ्री रेडिकल्स जैसे विषयों पर व्याख्यान दे चुके हैं।

No comments