Breaking News

महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ने की जनसुनवाई

# महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा ने की जनसुनवाई
जौनपुर। सुषमा सिंह उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग ने कलेक्ट्रेट सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने महिलाओं से जुड़े उत्पीड़न व उनकी समस्याओं से जुड़े कई मुद्दों पर जिले के अधिकारियों के साथ समीक्षा किया। साथ ही उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी संतोष सोनी व महिला थानाध्यक्ष तारावती यादव को निर्देश दिया कि महिलाओं व वृद्धजनों के उत्पीड़न से सम्बन्धित समस्याओं को तत्काल संज्ञान में लेकर कार्यवाही करें। जनसुनवाई के दौरान और भी कई प्रकरण आये जिस पर उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से कहा कि जो भी प्रकरण है, सभी को तत्काल ही निकारण करायें। इस दौरान उन्होंने 15 मामलों की सुनवाई की जिसमें अधिकतम घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, महिला उत्पीड़न के रहे। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को निर्देश किया कि वृद्वाश्रम में शिविर लगाकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाय। वृद्वाश्रम के पास लगे बोर्ड पर समाज कल्याण द्वारा संचालित लिखवाना सुनिश्चित करायें, ताकि लोगों को पता चले कि वृद्वाश्रम सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है। महिला उत्पीड़न रोकने के लिये अधिकारियों को कहा कि आयोग द्वारा वाट्सएप नम्बर 6306511708 बनाया गया है जिस पर प्रत्येक सोमवार से शुक्रवार तक कार्य दिवस में प्रातः साढ़े 9 से सायं साढ़े 5 बजे तक पीड़ित महिलाएं अपनी शिकायत व समस्याएं लिखित रूप से अपलोड कर सकती हैं। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर अनिल पाण्डेय, सिटी मजिस्टेªट सुरेन्द्र नाथ मिश्र, क्षेत्राधिकारी सदर सुशील सिंह, तहसीलदार सदर ज्ञानेन्द्र सिंह, खण्ड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज वर्मा, रजनी सिंह सहित तमाम अधिकारी, कर्मचारी, वादकारी आदि उपस्थित रहे।

No comments