Breaking News

तीसरी बार सपा जिलाध्यक्ष बनाने पर लाल बहादुर को दी गयी बधाई

# तीसरी बार सपा जिलाध्यक्ष बनाने पर लाल बहादुर को दी गयी बधाई
लाल बहादुर के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगीः श्रवण/दिनेश आर्मी

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक लाल बहादुर यादव को समाजवादी पार्टी का पुनः जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर तमाम लोगों द्वारा उन्हें बधाई दिया जा रहा है। इसी क्रम में मछलीशहर तहसील क्षेत्र के बरईपार क्षेत्र के बरहता स्थित श्री यादव के आवास पर तमाम सपाजन पहुंच गये। इस दौरान उपस्थित सपाजनों ने श्री यादव का माल्यार्पण करते हुये उन्हें बुकें भेंट किया। साथ ही तीसरी बार सपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई देते हुये कहा कि उनके नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी। सपा जिलाध्यक्ष श्री यादव को बधाई देने वालों में मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के पूर्व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्रवण जायसवाल, अखिल भारतीय यादव महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश यादव आर्मी, सपा नेता निजामुद्दीन अंसारी, सभासद कृष्णा यादव के अलावा अन्य लोग प्रमुख रहे।

No comments