बाहर से आये लोगों को अलग रखकर करायी जाय जांचः डीएम
# बाहर से आये लोगों को अलग रखकर करायी जाय जांचः डीएम
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह ने बताया कि शासनादेश है कि महामारी के दृष्टिगत घोषित लॉक डाउन के दौरान अन्य राज्यों में कार्य करने वाले प्रदेश के निवासी वापस अपने मूल जनपदों में जा रहे हैं। इसी क्रम में जौनपुर में लोग वापस आ रहे हैं। महामारी को फैलाने से रोकने हेतु यह आवश्यक है कि ऐसे व्यक्तियों को जनसामान्य से पृथक रखा जाय। उक्त के दृष्टिगत ऐसे व्यक्तियों को सीधे उनके घर ले जाने के स्थान पर धर्मशालाओं, हास्टलों इत्यादि में क्वारेंटाइन करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाय जहां उनका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाय। उक्त स्थल पर उनके खान-पान इत्यादि की भी व्यवस्था सुनिश्चित करते हुये उन्हें क्वारेंटाइन अवधि के उपरांत ही उनके गांव, निवास स्थलों पर जाने की अनुमति दी जाय। जनपद में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाय तथा आवश्यक वस्तुओं की दरों का अधिकतम मूल्य जिलाधिकारियों द्वारा निर्धारित करते हुये ऐसी वस्तुओं की जमाखोरी एवं मुनाफाखोरी पर अंकुश लगाया जाय। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुये ईंट-भट्टों को चालू रखा जाय तथा वहां कार्य कर रहे श्रमिकों हेतु खान-पान सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति की व्यवस्था की जाय। जनपद में दवाओं की आपूर्ति की नियमित समीक्षा करते हुये दवाओं की आवश्यकता होने पर अविलम्ब प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य को अवगत कराया जाय।

No comments