Breaking News

होली के रंगों का इस्तेमाल करें सावधानी से : लोट्स ब्यूटी पार्लर


होली के रंगों का इस्तेमाल करें सावधानी से ः लोट्स ब्यूटी पार्लर
जौनपुर। रंगों का त्योहार होली सभी का मनपसंद त्योहार है।  रंगों  के इस त्योहार में सभी एक दूसरे पर रंग व गुलाल लगाकर त्योहार का आनन्द उठाते हैं। रंगों के इस उत्सव में आनन्द के साथ ही रासायनिक रंगों और अन्य पदार्थों से शरीर और बालों को होने वाले नुकसान को लेकर मन में एक भय भी व्याप्त रहता हैं। यहाँ लोट्स ब्यूटी पार्लर की सौन्दर्य विशेषज्ञ  नखास‚ ओलन्दगंज‚ जौनपुर  द्वारा आपको रंगों के साथ मस्ती करते हुए किस प्रकार अपने स्किन की सुरक्षा का भी खयाल रखना है‚ इस बात की कुछ जानकारी साझा की जा रही है जो निश्चित ही आप के लिए लाभादायक होगा ।

प्राकृतिक रंगों का ही प्रयोग करें
होली खेलने के दौरान रंगों का प्रयोग सावधानी से करना चाहिए। जहां तक हो सके प्राकृतिक रंगों का ही इस्तेमाल करना चाहिए। होली के मद्देनजर मार्केट में काफी अच्छे प्राकृतिक रंग भी उपलब्ध हैं जो आपको कोई नुकसान नहीं पहुंचाएंगे। रंगों का इस्तेमाल करने से पहले चेक करें कि उसमें कोई रफ चीज न मिली हो। सही रंग का चुनाव करने से शरीर को होने वाले नुकसान से बचा जा सकता है।
नाखूनों का करें बचाव
होली के रंगों का सबसे पहला और बुरा असर नाखूनों पर पड़ता है। नाखूनों को सुरक्षा की दृष्टि से रंग हाथों में लगाने से पहले नाखूनों को काट लेना चाहिए तथा नाखूनों पर वैसलीन लगा लेना चाहिए। ऐसा करने से नाखूनों को रंगों के दुष्प्राव से बचाया जा सकता है। 

आंखों  के प्रति सर्तक होना चाहिए
होली के रंगों का आंखों पर बुरा प्रभाव पड़ता है। इस दौरान आंखों का खास ख्याल रखना चाहिए। हालांकि होली खेलने के दौरान आंखों को बचा पाना मुश्किल भी हो जाता है, लेकिन फिर भी सावधानी बरतनी चाहिए। अगर गलती से रंग आपकी आंख में चला जाए तो तुरंत आंखों को ठंडे पानी से धोएं, जब तक कि रंग पूरी तरह निकल न जाए। इसके बाद आई ड्रॉप डालकर कुछ देर आराम करें। इसके बाद भी किसी प्रकार की दिक्कत महसूस हो रही हो तो यथा शीघ्र डा० से सम्पर्क करें।

रंगों से त्वचा को रूखी होने से बचायें बेसन से छुड़ाएं रंग
रंगों से होली खेलने के बाद हमारी स्किन रूखी हो जाती है, इसलिए नहाते वक्त चेहरे को ज्यादा न रगड़ें बल्कि हल्के हाथों से स्क्रब करें। कई बार ज्यादा रगड़ने से स्किन में जलन होने लगती है। इसके अलावा आप रंग को छुड़ाने के लिए बेसन में नींबू और दूध मिलाकर पेस्ट बनाकर उसे स्किन पर लगाएं। इसके बाद 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से हाथ मुंह धो लें, रंग निकल जाएगा।

No comments