Breaking News

भारतीय किसान व गांधी विषयक संगोष्ठी आयोजित

# भारतीय किसान व गांधी विषयक संगोष्ठी आयोजित
जौनपुर। गांधीविद् शशि तिवारी ने भिखारीपुर कला में बांके लाल तिवारी स्मृति व्याख्यान शृंखला के तहत “भारतीय किसान व गांधी“ नामक संगोष्ठी का आयोजन किया। इस मौके पर महान गांधीविद् व वरिष्ठ पत्रकार अरविन्द मोहन व जयशंकर गुप्त ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के किसान आंदोलनों पर प्रकाश डाला। श्री मोहन ने गांधी जी द्वारा चलाये गये चम्पारण सत्याग्रह और 3 काठिया कानून के खिलाफ खड़ा किये गये आन्दोलन के बारे में विस्तार से वर्णन किया। वहीं दिल्ली से आये सुशान्त मिश्र ने गांधी जी के विचारों की सार्थकता पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता कर रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख कमला मिश्र ने बांके लाल जी के सच्चे गांधीवादी होने की बात पर जोर दिया। साथ ही अज्जू दूबे ने अपना विचार व्यक्त किया तो आयोजक शशि तिवारी ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक नेता अखिलेश सिंह ने किया। इस अवसर पर पूर्व आयुक्त गौरीशंकर सिंह, पूर्व प्रमुख संतोष त्रिपाठी, प्रबंधक जय प्रकाश त्रिपाठी, प्राचार्य डा. विनय त्रिपाठी, पत्रकार राम दयाल द्विवेदी, शिखर द्विवेदी, लाल उपाध्याय, डा. विनोद मिश्रा, डा. आरबी चौहान, डा. प्रमोद, झल्लू राम पटेल, समाजसेवी लालजी तिवारी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

No comments