Breaking News

11 दीपक जलाकर मनायी गयी ज्योतिबा फूले की जयंती

# 11 दीपक जलाकर मनायी गयी ज्योतिबा फूले की जयंती #
जौनपुर। समाधान न्यूज 365 : 
सिकरारा क्षेत्र के ग्रामसभा खपरहां की सुरसत्ती माली ने 11 दीपक जलाकर महात्मा ज्योतिबा राव फूले जी की जयंती मनायी। बता दें कि लॉक डाउन के चलते महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा राव फूले की जयन्ती पर राष्ट्रीय अध्यक्ष परम कुमार सैनी ने अपील किया था कि लोग अपने घरों में रहकर 11 दीपक जलाकर उन्हें याद करें। उसी के अनुपालन में सभी सम्बन्धित लोगों ने अपने घरों में 11 दीपक जलाकर महान समाज सुधारक को याद किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्याम सिंह सैनी ने महात्मा ज्योतिबा राव फूले द्वारा समाज में किये गये कार्यों पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में प्रदेश संयोजक पप्पू माली ने मास्क बांटते हुये 11 गरीब परिवार को भोजन दिया। जिलाध्यक्ष अशोक सैनी प्रधान ने तमाम लोगों को भोजन व मास्क दिया। अखिलेश सैनी ने मास्क, सूखा राशन, फल, दूध आदि का वितरण किया। प्रमोद माली ने महात्मा जी के बारे में बताया तो खपरहां के विनोद माली ने मास्क बांटा। इसी क्रम में रामकुमार माली, प्रमोद माली, रामावतार माली, जय प्रकाश माली, राधेश्याम माली, विनोद माली, मनोज माली, दीपक माली, संदीप सैनी, सुरेन्द्र माली, सुनील माली, नितिन माली सहित तमाम लोगों ने अपने-अपने घरों में महात्मा की जयंती मनायी।

No comments