Breaking News

#कुँवर प्रदीप सिंह (रिंकू) को राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया#

#कुँवर प्रदीप सिंह (रिंकू) को राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा 

का जिलाध्यक्ष बनाया गया#





जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। नगर के जहांगीराबाद निवासी प्रदीप सिंह को राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा के संस्थापक देवेन्द्र सिंह राणा व राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण अवतार सिंह भाटी की संस्तुति पर जिलाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी दी गयी। श्री सिंह के जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर जनपद के तमाम बुद्धजीवियों, सामाजिक संस्थाओं से जुड़े लोगों, अधिवक्ताओं, पत्रकारों, शुभचिंतकों ने बधाई देते हुये महासभा के इस निर्णय की सराहना किया है। वहीं मनोनीत जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि महासभा के उद्देश्य, कार्य व संस्कृति के आधार पर अपना बेहतर प्रयास करूंगा। साथ ही संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष के भरोसे पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।

No comments