Breaking News

लेखपत्रों के आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरूः एडीएम

# लेखपत्रों के आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया शुरूः एडीएम#
जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/पदेन जिला निबंधक ने बताया कि निबंधन कार्यालय में लेखपत्रों के आनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया कतिपय शर्तों के साथ प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी दशा में बिना पूर्व अपॉइंटमेंट के पंजीकरण हेतु कार्यालय में पक्षकारों की उपस्थिति अनुमन्य नहीं होगी। विलेख की तैयारी के पश्चात पक्षकारों से अपेक्षित है कि विलेख की जांच सम्बन्धित कार्यालय को निबंधन सहायक द्वारा करा ली जाय जिससे आरक्षित समय में पक्षकारों के विलेख के निबंधन का कार्य सुगमतापूर्वक सम्पादित किया जा सके। कोविड-19 की स्थिति सामान्य होने तक नकल, मुआयना एवं तलाश के कार्य स्थगित रहेंगे। कार्यालय परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन एवं मास्क का उपयोग अनिवार्य रहेगा एवं कार्यालय में 5 से अधिक पक्षकारों को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। इस विशेष अवधि में केवल ई-स्टाम्प के माध्यम से स्टाम्प शुल्क स्वीकार किया जायेगा। इसके अतिरिक्त पंजीकरण शुल्क आनलाइन जमा किया जायेगा तथा पक्षकारों व गवाहों को आरोग्य सेतु एप पर पंजीकरण कराना अनिवार्य होगा। स्टाम्प वेण्डर एवं वसीका नवीस कार्यालय एवं कलेक्ट्रेट तहसील परिसर में बैठकर कार्य नहीं करेंगे। आनलाइन फीडिंग का कार्य निबन्धन की वेबसाइट पर होगा। इसके अतिरिक्त किसी प्रकार की समस्या होने पर उक्त नम्बरों पर जानकारी की जा सकती है जिसमें सहायक महानिरीक्षक निबंधक पीके सिंह 9415181750, उपनिबंधक सदर एसके सिंह 7376383992, उपनिबंधक केराकत दिलीप अग्रवाल 8756625601, उपनिबंधक मछलीशहर राकेश सिंह 9454696331, उपनिबंधक बदलापुर प्रमोद सिंह 7459987863, उपनिबंधक मड़ियाहूं अजय कुमार 9918732805, उपनिबंधक शाहगंज अमित सिंह 8887996768 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। अभिलेखों के आनलाइन निबंधन हेतु इच्छुक सभी पक्षकारों को अवगत कराया जाता है कि उक्त शर्तों के अधीन उक्त सेवा का लाभ उठायें।

No comments