Breaking News

# और मोची की ऑखें छलक पड़ी#

# और मोची की ऑखें छलक पड़ी #


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

उप जिला मजिस्ट्रेट ने दिखायी दरियादिली तो छलक उठीं आंखें

जौनपुर। महामारी को लेकर तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी सरकारी व्यवस्था के साथ लगे हुये हैं। वहीं एक अधिकारी व्यक्तिगत रूप से आगे आकर एक मोची सहित तमाम लोगों का दिल जीत लिये। उक्त अधिकारी मंगलेश दुबे हैं जो जनपद मुख्यालय पर उप जिला मजिस्ट्रेट के पद पर तैनात हैं। बता दें कि श्री दुबे नगर में भ्रमण के दौरान नखास के सद्भावना पुल के तिराहे पर असहाय बैठे एक मोची का हालचाल लिया। उसकी परेशानी को समझते हुये अपनी जेब में रखे लगभग 28 सौ रूपये ही नहीं दिये, बल्कि उसे अपने आवास का पता भी बताये। साथ ही कहे कि वह लॉक डाउन तक दुकान न खोले और परिवार के साथ घर पर रहे। इस दौरान यदि उसे किसी भी सामान की जरूरत पड़े तो आवास पर आ जाय। उप जिला मजिस्ट्रेट श्री दूबे की इस दरियादिली से उक्त मोची की आंखें छलक उठीं। वहीं श्री दुबे के इस नेक कार्य की जानकारी होने पर प्रशासनिक अमला सहित आम जनमानस में चहुंओर प्रशंसा की जा रही है।

No comments