Breaking News

व्यापारी नेता राजनाथ गुप्ता के निधन पर शोकसभाएं

# व्यापारी नेता राजनाथ गुप्ता के निधन पर शोकसभाएं#
जौनपुर। 
समाधान न्यूज 365:

 व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता के निधन पर तमाम लोगों सहित विभिन्न संगठनों ने शोक व्यक्त करते हुये उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया।

अनाज व्यापार संघ से जुड़े लोग अपने घरों में रहकर मृतक के आत्मा की शान्ति के लिये दो मिनट का मौन व्रत रखकर प्रार्थना किया। संघ के अध्यक्ष संजय केडिया ने कहा कि 65 वर्षीय राजनाथ गुप्ता बहुत ही मृदुल एवं व्यवहार कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन व्यापारियों की सेवा में समर्पित कर दिया था। मुख्य संरक्षक दिनेश टण्डन ने कहा कि श्री गुप्ता का व्यवहार ही समाज में अपना एक अहम स्थान बना रखा था। समाज में लोगों के प्रति उनका व्यवहार और कार्यकुशलता ही उनका विशेष व्यक्तित्व था। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में महेश साहू, राजेन्द्र कपूर, आशीष साहू, रामकुमार साहू, चेतन टण्डन, मंगला साहू, रितेश गुप्ता, ज्ञानेन्द्र साहू, अशोक जयसवाल, मनोज साहू, अभिषेक जायसवाल, अजय साहू, बल्ला अग्रहरि, योगेश साहू, अनिल सेठ, किशोर जायसवाल आदि प्रमुख रहे।
प्रिंटिंग प्रेस एसोसिएशन से जुड़े लोगों ने अपने घर पर 2 मिनट का मौन व्रत रख करके श्री गुप्ता की आत्मा की शान्ति के लिये ईश्वर से प्रार्थना किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष तीर्थराज गुप्त ने कहा कि श्री गुप्ता कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। महामंत्री राजेन्द्र सिंह ने उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि इनका व्यवहार ही समाज में अपना एक अहम स्थान बना रखा था। इसके अलावा शशिधर चौहान, रिंकू मौर्य, रामपाल सिंह, हिमांशु पाठक, मोहम्मद मसूद मेंहदी, मोहम्मद जावेद, संतोष सिंह, उदित नारायण सिंह, इन्द्र नारायण सिंह, मोहन शुक्ला, ओम प्रकाश मिश्रा, मोहम्मद आकिब, गोपेश उपाध्याय, रूपेश अग्रहरी, संजय साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, अजय साहू सहित तमाम लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया।

No comments