Breaking News

आचार्य रामचंद्र दास ने चित्रकूट के गौघाट मे संतों को राशन सामग्री वितरण किया


             

समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
https://www.samadhannews365.com/

चित्रकूट।
जगदगुरु रामभद्राचार्य  दिब्यांग  विश्वविद्यालय के संस्थापक /आजीवन  कुलाधिपति जगदगुरु रामभद्राचार्य जी की प्रेरणा व संकल्प से श्रीतुलसीपीठ आश्रम से पूडी सब्जी 1000 परिवार को  व कचा राशन का  500 पैकेट तैयार कर चित्रकूट के गौघाट  मे  वरिष्ठ संतों को राशन सामग्री के साथ ही पूजा - पाठ के लिए धूप ,दीप ,घी ,  अगरबत्ती सहित गरीब परिवार दी ।  जहां एक तरफ जगदगुरु रामभद्राचार्य ने एशिया का एकमात्र दिब्यांंग  विश्वविद्यालय बनाकर दिब्यांग  छात्र- छात्राओं के लिए जो  घर ,परिवार ,समाज में अभिशाप बन गए थे उन्हें उच्च  शैक्षणिक स्तर प्रदान कर एक नया  जीवन दान , वरदान दिया है।वहीं  दुसरी तरफ  देश  में  जब से लाकडाउन हुआ है  तभी से खुद जगदगुरु  रामभद्राचार्य जी महाराज आगे बढ़ - कर चित्रकूट के गरीब परिवारों को अपने संस्थान से   रोज  मदद  कर रहे हैं।  राशन वितरण कर  शाम को  आश्रम मे वापिस आने पर रोज सामग्री  वितरण ,  उपलब्धता आदि की जानकारी प्राप्त करते  है और अगले दिन की तैयारी का भी निर्देश संबंधित लोगों को देते हैं। यह मानव सेवा सबसे बड़ी सेवा हैं भुखे लोगों को भोजन उपलब्ध कराना तुलसीपीठ  आश्रम  अन्न उपलब्ध करा रहा है।  

चित्रकूट परिक्षेत्र मे ऐसे महान संत हैं जो कि कभी भी अपने मठ - मंदिर से बाहर नहीं निकलते थे। लेकिन आज वैश्विक  विपदा मे आचार्य रामचंद्र दास हर मोड पर खडे हैं ।उनके मन मे गरीब परिवार  कोई भी भुखे  नहीं सोए , वो हमेशा  फोन में  जानकारी हासिल कर  राहत सामग्री तुरंत उपलब्ध कराते हैं।  आचार्य  रामचंद्र  आगे आकर नित्य  - प्रति  लोगों को  भोजन , राशन वितरण कर रहे हैं।  उक्त आशय की जानकारी दिब्यांग विश्वविद्यालय के  पीआरओ एस0 पी0 मिश्रा ने दी।

नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :


Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments