Breaking News

विश्व हिन्दू परिषद ने सन्तों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। मुम्बई के पालघर में बलिदान हुये संतों को श्रद्धांजलि अर्पित करने हेतु विश्व हिन्दू परिषद के आह्वान पर कार्यकर्ताओं सहित बड़े पैमाने पर हिन्दू समाज ने अपने घरों पर दीपक जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित किया। इस बाबत विहिप जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द्र दुबे ने कहा कि संतों पर इस प्रकार के कृत्य से सम्पूर्ण हिन्दू समाज आहत है। विहिप सहित सम्पूर्ण हिन्दू समाज संतों पर किसी तरह की बर्बरता को कभी बर्दास्त नहीं करेगा। इसी क्रम में मीडिया प्रभारी डा. आशीष मिश्र ने बताया कि यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही दोषियों पर कार्यवाही नहीं की गयी तो विश्व हिन्दू परिषद पूरे देश में आंदोलन करेगा। वहीं नगर उपाध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि रोज की भांति आज भी विहिप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. दुबे के नेतृत्व में भोजन के 5 सौ पैकेट प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों के जरूरतमंदों में वितरित किया। इसी क्रम में खेतासराय प्रखण्ड द्वारा भी 5 सौ लोगों का भोजन वितरित किया गया। उक्त सेवा कार्य में विभिन्न स्थानों पर जिला सह मंत्री शम्भू शर्मा, पंकज तिवारी, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, मंत्री अजय चौबे, कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, सतीश निषाद, डा. कीर्ति सिंह, राहुल सिंह, महावीर सिंह, आरपी सिंह, अरूण शर्मा, सुबास प्रजापति, दिलीप प्रजापति, अमित, सुशील शर्मा आदि लगे रहे।

नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments