Breaking News

भाजपा नेता मनोज, राजन सहित अन्य लोगों की मदद से भूखों ने किया भोजन

# भाजपा नेता मनोज, राजन सहित अन्य लोगों की मदद से भूखों ने किया भोजन
जौनपुर। बिहारी महिला महाविद्यालय मछलीशहर में स्थानीय तहसील प्रशासन द्वारा रोके गये 56 यात्रियों के भोजन आदि की व्यवस्था के लिये भाजपा मण्डल अध्यक्ष मछलीशहर मनोज जायसवाल सहित अन्य लोगों द्वारा मदद की गयी। लोगों ने राशन, सब्जी, तेल, साबुन आदि की व्यवस्था किया जिसके बाद भोजन बनवाकर सभी यात्रियों को खिलाया गया। इस आशय की जानकारी मण्डल महामंत्री राजन सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है। उन्होंने आगे बताया कि जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र विक्रम सिंह, मण्डल अध्यक्ष मनोज जायसवाल, पवन मोदनवाल, रंजीत मौर्य, रामचन्द्र बिन्द सहित अन्य लोगों के सहयोग से यह व्यवस्था की गयी। साथ ही उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को आगे आकर मानवीय आधार पर सेवा करनी चाहिये।

No comments