Breaking News

#अनावश्यक रूप से घूम रहे लोग किये गये क्वारेंटाइन#



#अनावश्यक रूप से घूम रहे लोग किये गये क्वारेंटाइन#
Dm Dinesh Singh Big Action Against Panchayat Officers In Jaunpur ...

जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। जिलाधिकारी दिनेश सिंह एवं आरक्षी अधीक्षक अशोक कुमार ने गुरूवार को शहर में भ्रमण कर लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लिया। साथ ही सड़कों पर अनावश्यक रूप से घूम रहे लोगों को पकड़कर एक दिन के लिये क्वारेंटाइन में भेज दिया। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि लॉक डाउन का सभी लोग पालन करें तथा उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्यवाही होगी। दोपहर 11 बजे तक लॉक डाउन का उल्लंघन करने वाले 150 से अधिक लोगों को पकड़कर क्वारेंटाइन में भेजा गया। इस अवसर पर उपरोक्त अधिकारियों के अलावा मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ला, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम प्रकाश, मुख्य राजस्व अधिकारी सुनील शर्मा, अपर आरक्षी अधीक्षक नगर डा. संजय राय, उपजिलाधिकारी सदर अवनीश सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुशील सिंह सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

No comments