महामारी को खत्म करने के लिये 15 करोड़ गायत्री परिवार ने किया यज्ञ
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
महामारी को खत्म करने के लिये 15 करोड़ गायत्री परिवार ने किया यज्ञ
जौनपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्तिकुंज हरिद्वार द्वारा रविवार को विश्व भर के लगभग 15 करोड़ गायत्री परिजनों द्वारा गृहे-गृहे यज्ञ किया गया। यह आयोजन सुबह 9 से 12 बजे तक किया गया जो कोरोना के रूप में फैली महामारी को समाप्त करने के लिये रहा। साथ ही कहा गया कि विश्व में फैली महामारी से उत्पन्न संकट के समाधान हेतु सामूहिक यज्ञ बहुत ही प्रभावशाली प्रतिक्रिया है। इसके माध्यम से सम्पूर्ण प्रकृति को पूरे विश्व में सेनेटाइज किया जा सकता है। इसी क्रम में काशी के सभी आचार्यों, पुरोहितों तथा सनातन धर्मावलम्बियों ने भी सहज समर्थन किया। वाराणसी के डा. चन्द्रमौली उपाध्याय विभागाध्यक्ष ज्योतिष विभाग ने भी लोगों से यज्ञ अग्निहोत्र करने की अपील किया। इसी क्रम में जनपद में गायत्री परिवार के परिजनों ने यज्ञ करके महामारी दूर हो, इसके लिये भगवान से प्रार्थना किया। गायत्री शक्तिपीठ लाइन बाजार के संयोजक शिवगोविन्द यादव, वीएन सिंह, अभय सिंह, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, केके सिंह, शिव कुमार, डा. शैलेश, डा. हरिगोविन्द यादव, शुभम श्रीवास्तव, इन्द्रपति मिश्रा, भरत मिश्रा, शिव नरायन मिश्रा, शैल श्रीवास्तव, रमला, शशि, पुष्पा सुमित्रा आदि ने अपने घरों में हवन किया।

लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें
https://twitter.com/niraj_patrakar
Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट
No comments