Breaking News

शाहगंज पुलिस ने पशु तस्कर को किया गिरफ्तार


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। शाहगंज थाना पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की तस्करी करने वाले टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह ने अभियुक्त गुड्डू उर्फ लंगड़ पुत्र बहाव निवासी अरन्द थाना शाहगंज हाल पता अरनौला थाना दीदारगंज जनपद आजमगढ़ को शाहगंज स्थित आजाद पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम 11 पशु क्रूरता अधिनियम सहित तमाम मुकदमे दर्ज हैं। इसी को लेकर उसके खिलाफ उत्तर प्रदेश गुण्डा अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश सिंह, आरक्षी अश्विनी शर्मा, विकेश चौहान, अमनराज चौहान, सुरेन्द्र वर्मा, अभिषेक यादव, आशीष यादव शामिल रहे।


नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :


Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments