Breaking News

जौनपुर के सर्वेश बनाये गये महासभा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष


जौनपुर।
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
जौनपुर। उत्तर प्रदेश जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा के संरक्षक अजय जायसवाल से विचारोपरांत प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र जायसवाल एवं महामंत्री विपिन जायसवाल ने आपसी सहमति पर जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल सहित तमाम लोगों को नयी जिम्मेदारी सौंपी है। प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया गया कि महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष रहे सर्वेश जायसवाल को कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की जिम्मेदारी सौंपी गयी। इसके अलावा लखनऊ के सर्वेश जायसवाल, राजेश जायसवाल, गाजीपुर के रमेश जायसवाल को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इस आशय की जानकारी जायसवाल अटल गुप्ता प्रदेश प्रभारी उत्तर प्रदेश ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी है।


नीचे लिखे लिक को क्लिक करके लाइक व फॉलो अवश्य करे और रहें अपडेट :

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments