Breaking News

विश्व हिन्दू परिषद की सीता रसोई अनवरत जारी


जौनपुर।17/05/20
समाधान न्यूज 365:
नीरज कुमार श्रीवास्तव#
विश्व हिन्दू परिषद की सीता रसोई अनवरत जारी
जौनपुर। नगर के शेखपुर में अनवरत रूप से चल रहे विश्व हिन्दू परिषद की सीता रसोई अनवरत जारी है। रोज की भांति रविवार को भी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द दुबे के नेतृत्व में भोजन के 550 पैकेट प्रशासन एवं कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जरूरतमन्दों में वितरित किया। इस बाबत डा. राम प्रताप सिंह ने बताया कि यह सेवा कार्य लगातार चल रहा है जो आगे भी चलेगा। जिलाध्यक्ष डा. राकेश चन्द दुबे ने बताया कि जिले के अन्य सभी प्रखण्डों में भी कार्यकर्ता जरूरतमन्दों की सेवा का कार्य निरंतर कर रहे हैं। उक्त सेवा कार्य में जिला सह मंत्री शम्भू शर्मा, मीडिया प्रभारी डा. आशीष मिश्र, नगर अध्यक्ष राकेश सिंह, मंत्री अजय चौबे, कार्याध्यक्ष सुनील शर्मा, उपाध्यक्ष उमेश शर्मा, डा. आरपी सिंह, महावीर सिंह, अरूण शर्मा, सुबास प्रजापति, राजेश शर्मा आदि लोग लगे हैं।

https://www.facebook.com/samadhannews365/?view_public_for=1466339010340020

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments