Breaking News

समाजसेवी धर्मराज को सेवा भारती ने बनाया नगर अध्यक्ष

                   जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव#

समाजसेवी धर्मराज को सेवा भारती ने बनाया नगर अध्यक्ष


जौनपुर। कोरोना वायरस के रूप में फैली महामारी में असहाय व जरूरतमन्द लोगों की सेवा में लगे युवा समाजसेवी धर्मराज कन्नौजिया को सेवा भारती ने नगर अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद का दायित्व सौंपा। इस दौरान जहां सेवा भारती जौनपुर विभाग के अध्यक्ष संजय पाण्डेय व महामंत्री रविशंकर ने उन्हें उपरोक्त दायित्व सौंपा, वहीं पूर्व ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह सहित अन्य लोगों ने अंगवस्त्रम् देने के साथ माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। बता दें कि श्री कन्नौजिया नगर के पालिटेक्निक चौराहे के पास स्थित आशीर्वाद अस्पताल के प्रबन्धक हैं। बताते चलें कि श्री कन्नौजिया तमाम सामाजिक, धार्मिक व रचनात्मक संस्थाओं से जुड़कर समाज की सेवा बराबर करते चले आ रहे हैं।






Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments