Breaking News

कोरोना संक्रमित व सैंपल रिपोर्ट 3 जून तक : डीएम

                   UP: 14 Families Of Two Corona Virus Patients Also Infected In ... जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


कोरोना संक्रमित व सैंपल रिपोर्ट 3 जून तक : डीएम

जिलाधिकारी द्वारा निर्गत सूचनानुसार 3जून को 194 सैमपल की रिपोर्ट आई जिसमें 25 कोरोना पॉजिटिव पाए गए शेष 169 नेगेटिव हैं। साथ ही 15स्वस्थ भी हुए हैं और उन्हें उनके घर रवाना किया गया। अब तक  208 मामले जनपद में  हैं। अब तक 110लोग ठीक हो चुके हैं तीन की मृत्यु हो चुकी है 95 लोगों का इलाज आज की तारीख में चल रहा है जिसमें 91 लोग पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हॉस्टल में स्थापित एल-1 समकक्ष अस्पताल में हैं तथा 4 लोग बनारस में। आज 290 नए लोगों के भी सैंपल  लिये गये। आज के 290 सैमपल मिलाकर अब तक कुल 5588लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं और 3923लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।  1665नमूनों के रिजल्ट आने शेष हैं। जो केसेस पॉजिटिव आए है उनमै 26 ठीक हो कर के घर  पहले जा चुके थे और 54 कोरोना पॉजिटिव लोग 30/5/2020 को ठीक हुए हैं और उनको स्वस्थ घोषित करके घर भेज दिया गया था कल और 9 पेशेंट 31/5/2020को ठीक हो गये थे और उन्हें घर भेज दिया गया।1/6/2020को 5 और ठीक हो गए उनको भी घर भेज दिया गया हैऔर आज 2 जून को 1 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हो गया है और  उसे घर भेज दिया गया ।आज 3 जून को 15 लोग और  ठीक हो गए हैं उनको घर भेज दिया गया। तीन की मृत्यु हो चुकी है ।95 लोगों का इलाज चल रहा है। 208केसेस में 188 केस मुंबई से आए हुए लोगों के हैअहमदाबाद से आए हुए 4और सूरत से आए हुए 3 लोग ,दिल्ली व एनसीआर से आये हुए 6 लोग,देवबंद से आया हुआ 1 व्यक्ति वाराणसी आए हुआ 1 व्यक्ति। मुम्बई ,गुजरात से आए हुए लोगों पर सतर्क दृष्टि रखी जा रही है और जितने लोगों में लक्षण है या या संदिग्ध प्रतीत होते हैं उनका शैंपल लिया जा रहा है उन्हें अलग कर लिया जा रहा है  जिससे कि वह लोग गांव में जाकर के संक्रमण को अन्य लोगों में न फैला सकें। आज एक लेखपाल भी संक्रमित पाया गया है।
                         
                   
लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments