Breaking News

धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती


               
जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


धूमधाम से मनाया गया छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती

सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के कजगांव में सरदार सेना के कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी महाराज की जयन्ती धूमधाम से मनाया। जयन्ती समारोह के अवसर पर सरदार सेना के जिलाध्यक्ष अरविन्द कुमार पटेल ने साहू जी महाराज के जीवन काल में किये गये कार्यों के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि छत्रपति साहू महाराज भारत में सच्चे प्रजातंत्रवादी और समाज सुधारक के रूप में जाने जाते थे। छत्रपति साहू महाराज ने राजा होते हुए भी दलित और शोषित वर्ग के कष्ट को समझा और सदा उनसे निकटता बनाए रखी। उन्होंने दलित वर्ग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा प्रदान करने की प्रक्रिया शुरू की थी। गरीब छात्रों के लिये छात्रावास स्थापित किये। उन्होंने उस बलूतदारी-प्रथा का अंत किया जिसके तहत एक अछूत को थोड़ी सी जमीन देकर बदले में उससे पूरे गाँव के लिए मुफ्त सेवाएं ली जाती थी। इसी तरह 1918 में उन्होंने कानून बनाकर राज्य की एक और पुरानी प्रथा वतनदारी का अंत किया। महाराज ने पुनर्विवाह को कानूनी मान्यता दी थी। उनका समाज के किसी भी वर्ग से किसी भी प्रकार का द्वेष नहीं था। जिलाध्यक्ष ने मांग किया कि 26 जून को आरक्षण दिवस के रूप में घोषित होना चाहिए। इस मौके श्याम सुन्दर पटेल, वृजेन्द्र पटेल, विपिन पटेल, धीरज यादव, मनीष पटेल, विकास शर्मा, जंगबहादुर, बृजेश, राजेन्द्र, नितिन यादव, मुन्ना लाल, अजय आदि मौजूद रहे।

लाइक व सबस्क्राइब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

No comments