Breaking News

भाजपा चलायेगी परिवार सम्पर्क अभियान

                     जौनपुर । 
समाधान न्यूज 365: 
नीरज कुमार श्रीवास्तव# 


भाजपा चलायेगी परिवार सम्पर्क अभियान

जौनपुर। केन्द्रीय नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी 11 से 15 जून तक परिवार सम्पर्क अभियान चलायेगी। जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर यह परिवार सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। जिसमें बूथ पर परिवार सम्पर्क हेतु बूथ पर निवास करने वाले पदाधिकारी को घर-घर जाकर सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान देते हुए सम्पर्क करना है। किसी भी कन्टोंमेंट जोन, रेड जोन, हॉटस्पाट, कोरेन्टीन सेंटर, बस अड्डा, और पब्लिक प्लेस पर सम्पर्क नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता मास्क लगाकर सम्पर्क अभियान हेतु प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्रक लेकर घर घर संपर्क करेंगे। इस परिवार सम्पर्क अभियान कार्यक्रम का शुभारम्भ गुरूवार की सुबह 7 बजे भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधान परिषद सदस्य विद्यासागर सोनकर रामाश्रम कालोनी सिटी स्टेशन रोड से करेंगे।




        
लाइक व सबस्क्राब करने के लिए नीचे दर्शित लिंक को क्लिक करें

https://twitter.com/niraj_patrakar

Whatsapp no.: 9839109441 पर ग्रुप ज्वाइन करने हेत रेक्वेस्ट भेजें और रहें अपडेट

No comments